सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana govt employee dies under suspicious circumstances

Chandigarh:सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, हरियाणा सरकार के कर्मचारी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय गोली चलने से हरियाणा सरकार के एक कर्मचारी की मौत हो गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में  यह घटना पेश आई है। 

Haryana govt employee dies under suspicious circumstances
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय गोली चलने से हरियाणा सरकार के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय गोली चलने से 45 वर्षीय ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


मृतक हरियाणा सरकार में तैनात बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ताराचंद अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed