{"_id":"69d55db7782644f3f20cd290","slug":"117-mt-of-wheat-arrived-at-hisar-mandi-but-was-not-procured-due-to-high-moisture-content-hisar-news-c-21-hsr1020-845426-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार मंडी में 117 एमटी गेहूं की आवक नमी ज्यादा होने के कारण नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार मंडी में 117 एमटी गेहूं की आवक नमी ज्यादा होने के कारण नहीं हुई खरीद
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद अनाज मंडी में भिगती गेहूं की फसल।
विज्ञापन
हिसार। हिसार और हांसी जिलों की मंडियों में अब तक 82,059 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। हिसार जिले की मंडियों में 43,201 और हांसी जिले की मंडियों में 38,858 एमटी गेहूं की आवक हुई है। हिसार शहर की मंडी में मंगलवार को 117 मीट्रिक टन गेहूं की आवक रही लेकिन नमी अधिक होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पाई।
मौसम में बदलाव के कारण किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। दोनों जिलों की 22 मंडियों में गेहूं और 13 मंडियों में सरसों की खरीद हो रही है। सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है क्योंकि किसानों को एमएसपी से अधिक रेट मिलने के कारण वे सरसों को खुली मंडी में बेच रहे हैं। दूसरी ओर गेहूं की सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की खरीद हो रही है। हिसार शहर की मंडी में अब तक कुल 48 किसानों ने अपनी गेहूं की फसल पहुंचाई जिसमें 366 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई।
डीसी ने नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश : फसल खरीद प्रबंधों के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंगलवार को विभिन्न मंडियों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खरीद सीजन के दौरान वे निरंतर मंडियों का दौरा करें। इससे पूर्व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से जिले में फसल मिसमैच, फसल खरीद प्रबंधों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अनाज मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सभी खरीद केंद्रों पर कार्य सुचारू रूप से चलाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि जिले में फसल खरीद व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है। गेहूं की खरीद के साथ-साथ उसके उठान के लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम, डीडीपीओ अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos