सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACS will hold a meeting on April 10 for the construction of Hisar-Talwandi road

Hisar News: हिसार-तलवंडी रोड निर्माण के लिए एसीएस 10 अप्रैल को लेंगे बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
ACS will hold a meeting on April 10 for the construction of Hisar-Talwandi road
विज्ञापन
हिसार। हिसार से गांव तलवंडी राणा तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) 10 अप्रैल को बैठक लेंगे। बैठक सुबह 11:30 बजे बरवाला रेस्ट हाउस में होगी जिसमें 15 सदस्यीय समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में सड़क निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos

गांव तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एडवोकेट ओपी कोहली ने बताया कि 11 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की गई थी। उन्होंने बताया कि पुराना तलवंडी-हिसार मार्ग बंद होने से तलवंडी और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को दैनिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हिसार से तलवंडी तक आने-जाने वालों को अब लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण मंत्री ने नए मार्ग की संभावनाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा भी किया था। इस मामले में हरियाणा सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में सिविल एविएशन के प्रधान सचिव एवं सलाहकार, उपायुक्त, वन विभाग के मुख्य संरक्षक, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजिनियर, मुख्य अभियंता (सडक़) योगेश मेहरा, प्रभागीय वन अधिकारी (टी), लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़) से अधीक्षण अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से अधीक्षण अभियंता, राजकीय पशुधन फार्म से मुख्य अधीक्षक, गांव तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि, गांव तलवंडी राणा सरपंच एवं ग्राम पंचायत व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed