Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
BJP to Celebrate Constitution-Maker Dr. Bhimrao Ambedkar's Birth Anniversary with Reverence: Anoop Dhanak
{"_id":"69d63145884e05026e08af0d","slug":"video-bjp-to-celebrate-constitution-maker-dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-with-reverence-anoop-dhanak-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा श्रद्धा के साथ मनाएगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: अनूप धानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा श्रद्धा के साथ मनाएगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: अनूप धानक
पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि पार्टी की ओर से 14 अप्रैल को भाजपा की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराम आंबेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य जिला भर में कार्यक्रम किए जाएंगे। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में 14 से 20 अप्रैल तक भाजपा की ओर से हर एक बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे।
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि डॉ. भीमराम अंबेडकर किसी एक समाज के नहीं बल्कि हर समाज के लिए कुछ न कुछ किया है।
उन्होंने जहां शिक्षित बनने की प्रेरणा देते हुए शिक्षित बनो का नारा हर वर्ग के लिए दिया। हर समाज के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए भाजपा डॉ. भीमराम आंबेडकर का सम्मान करती है।उनकी जयंती को हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाती है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं से आह्वान किया कि वे इस काम को पूरी निष्ठा से सिरे चढ़ाएं। 13 अप्रैल को बाबा साहेब की सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई करके उस दिन शाम को दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
14 अप्रैल को सुबह माल्यार्पण के साथ उनकी जयंती मनाई जाएगी। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिला से लेकर बूथ स्तर पर बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बताया कि इसके लिए टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है । छात्र वर्ग को जागरूक करने के लिए हम हर छात्रावास में जाकर उनसे संपर्क करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती के जिला संयोजक राजकुमार इंदौरा, सह संयोजक बहादुर सिंह नंगथला, सियाराम रावतखेड़ा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।