{"_id":"69d64010d460ef5e300fe22c","slug":"video-skm-announces-road-blockade-on-the-11th-in-hisar-over-crop-procurement-conditions-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में फसल खरीद की शर्तों को लेकर एसकेएम ने किया 11 को रोड जाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में फसल खरीद की शर्तों को लेकर एसकेएम ने किया 11 को रोड जाम का एलान
फसल खरीद को लेकर किसान विरोधी फैसलों के विरोध में बुधवार को किसान रेस्ट हाउस में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान संगठनों ने मार्केट सचिव भरत शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी से काफी देर तक बहस करते हुए सवाल जवाब किए। एसकेएम ने 11 अप्रैल को 11 से 3 बजे तक लांधड़ी चिकनवास टोल के पास रोड जाम का एलान किया।
मीटिंग में एसकेएम से जुड़े किसान मजदूरों के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि फसल खरीद को लेकर की थोपी गई शर्तों को किसी सूरत में नहीं मानेंगे। किसान नेता शमशेर नम्बरदार, जोगेंद्र मायड़, राजीव मलिक, बलराज मलिक, सरदानंद राजली ने कहा कि किसानों पर फसल खरीद को लेकर जबरदस्ती की शर्त थोपी गई हैं।
किसान संगठन मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा तथा चेयरमैन रविंद्र रोकी से सवालों को जवाब मांगे। शमशेर नंबरदार ने कहा कि किसान विरोधी कानून नहीं चलेंगे। गेट पास और बायोमेट्रिक की जबरदस्ती बंद की जाए। किसान सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ हैं। गेट पास , बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नाम प्लेट को लेकर किसानों को बहुत दिक्कतें आएंगी। मंडियों के बाहर लंबी लाइनें लग जाएंगी।जब सरकार के पास किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए पूरा ब्योरा है तो अब जबरदस्ती की शर्त लगाकर क्यों परेशान किया जा रहा है।एक तरफ किसान मौसम की मार से टूट रहा है, दूसरी तरफ सरकार कागजी जाल में फंसा कर उसे कुचल रही है। 24 घंटे खरीद के नियम को अभी लागू नहीं किया गया। किसान एक ट्राली के साथ बायोमीट्रिक लगाने मंडी में आए या अपनी बची हुई फसल को बचाने का काम करे। किसान अपनी जमीन किसी को बटाई पर देता है, वह किराए पर किसी तीसरे व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर आता है तो तीनों का मिलान कैसे होगा।
किसान नेताओं ने बताया कि 11 अप्रैल को लांधड़ी चिकनवास टोल पर सभी साथी सुबह 10:30 बजे इकट्ठा होंगे 11:00 बजे से 3:00 बजे तक रोड जाम किया जाएगा। किसान संगठनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर अनिल बैंदा, सतवीर धायल, जसवीर सूरा, सोमबीर भगाणा, दलबीर खरब, कपूर बगला, तजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह नैन, सुरेंद्र मान और प्रदीप भगाणा सहित अनेक किसान-मजदूर साथी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।