{"_id":"69f3a651798ab2860c0d61d5","slug":"assurance-of-relief-on-the-threshold-of-hope-hisar-news-c-21-hsr1020-861117-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: उम्मीदों की चौखट पर राहत का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: उम्मीदों की चौखट पर राहत का आश्वासन
विज्ञापन
समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला व अ
विज्ञापन
हिसार। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला वीरवार को हिसार में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
डॉ. खोला ने कहा कि समाधान शिविरों से संबंधित सभी रिपोर्टें स्वयं मुख्यमंत्री मॉनीटर करते हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्य को पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाएं। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने भी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश
शिविर में श्याम विहार कॉलोनी, भामाशाह नगर, जय श्याम विहार और श्याम पार्क विकास में गली निर्माण और नाजायज कब्जा हटाने की शिकायतों पर नगर निगम अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत पाली की खेल सामग्री की मांग पर जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए गए। डाबड़ा चौक और गांव धांसू में सीवरेज व बरसाती नाले, सिटी मॉल के सामने अतिक्रमण हटाने, अवैध पीजी बंद करने, सेक्टर 9-11 में पेयजल आपूर्ति और फार्मर आईडी बनवाने समेत अन्य शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
इस अवसर पर सीटीएम सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीपीपी की सबसे अधिक समस्याएं :
हिसार जिले में पीपीपी से जुड़ीं सबसे अधिक समस्याएं आ रही हैं। अमर उजाला ने इस बारे में कई बार समस्या को प्रमुखता से उजागर किया है। पीपीपी में लोगों की शिकायतों का तीन तीन साल तक समाधान नहीं होता। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता है। काफी लोगों ने पीपीपी के अधिकारियों के खराब व्यवहार को लेकर भी शिकायत की थी। यह शिकायतें मुख्यालय तक पहुंची तो पीपीपी के स्टेट काॅर्डिनेटर हिसार पहुंचे।
Trending Videos