{"_id":"6a3d80e2d84af461d00d61c4","slug":"azad-nagar-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-hisar-news-c-21-hsr1005-897836-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से आजाद नगर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से आजाद नगर के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैमरी रोड के पास वीरवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी रॉकी ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
जांच अधिकारी रॉकी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव खोरी निवासी संतोष (23) आजाद नगर में अपने भाई पंकज के साथ रह रहा था। वह कई वर्षों से यहां टाइल लगाने का काम कर रहा था। संतोष अविवाहित था।
वीरवार सुबह वह घूमने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सुबह करीब 8 बजे स्टेशन मास्टर को रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।