{"_id":"6a3d821f6ab56ed5cc0020fd","slug":"property-dealer-robbed-of-2-lakh-told-he-must-pay-a-monthly-sum-if-he-wants-to-operate-in-the-city-hisar-news-c-21-hsr1005-898364-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख रुपये लूटे, बोले- शहर में काम करना है तो हर माह देनी होगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख रुपये लूटे, बोले- शहर में काम करना है तो हर माह देनी होगी रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैंट क्षेत्र के पास एक प्रॉपर्टी डीलर से कार सवार आरोपियों ने दो लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांगी और कहा कि शहर में काम करना है तो हर माह रुपये देने होंगे। विरोध करने पर उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर प्रॉपर्टी डीलर को घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हांसी जिले के ढाणी बुखारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शमशेर ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह हिसार की अनाज मंडी स्थित अपने भाई सुनील और सुशील के कार्यालय गया था, जहां से उसने दो लाख रुपये लिए। इसके बाद वह सेक्टर 1-4 स्थित फ्लैट के केयरटेकर को सामान देने पहुंचा। वहां केयरटेकर ने बताया कि 8-10 युवक उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे।
शमशेर के अनुसार, गांव लौटते समय कैंट के पास दो गाड़ियां उसके सामने आकर रुकीं। गाड़ियों से पड़ाव निवासी शमशेर और उसके साथी उतरे। आरोप है कि उन्होंने पिस्तौल तानकर रंगदारी की मांग की और शहर में काम करने के लिए हर माह रुपये देने को कहा। मना करने पर आरोपी कार में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।