{"_id":"6a3d81c7108060ff490abe40","slug":"heat-and-humidity-to-rise-for-two-days-weather-may-change-again-from-june-28-hisar-news-c-21-hsr1020-897996-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो दिन बढ़ेगी गर्मी-उमस, 28 जून से फिर बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो दिन बढ़ेगी गर्मी-उमस, 28 जून से फिर बदल सकता है मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश में 26 और 27 जून को मौसम साफ रहने से गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावना बनेगी। वहीं 4-5 जुलाई तक हरियाणा में मानसून के पहुंचने के संकेत हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण (सर्कुलेशन) और ट्रफ के प्रभाव से वीरवार को रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, लेकिन अब अगले दो दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 26, 27 और 28 जून की दोपहर तक मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले करीब 15 दिनों में लगातार छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पूरे जून माह में केवल तीन दिन ही ऐसे रहे, जब तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौसम प्रणाली के आंशिक प्रभाव से वीरवार को एनसीआर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बादलों की आवाजाही रही। इस दौरान रोहतक में 3 मिमी, सोनीपत में 5 मिमी तथा गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में 1-1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ सकती है। 28 जून को दोपहर बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर करवट ले सकता है और कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बनेंगे।
उन्होंने बताया कि मानसून के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी क्रम में 4 से 5 जुलाई तक हरियाणा में मानसून पहुंचने की संभावना है।