सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heat and humidity to rise in Haryana for two days, weather may change again from June 28

हरियाणा में दो दिन बढ़ेगी गर्मी-उमस: 28 जून से फिर बदल सकता है मौसम, प्रदेश में मानसून के पहुंचने के संकेत

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 26 Jun 2026 10:06 AM IST
सार

हरियाणा में 28 जून को दोपहर बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर करवट ले सकता है और कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बनेंगे। उन्होंने बताया कि मानसून के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
Heat and humidity to rise in Haryana for two days, weather may change again from June 28
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में 26 और 27 जून को मौसम साफ रहने से गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावना बनेगी। वहीं 4-5 जुलाई तक हरियाणा में मानसून के पहुंचने के संकेत हैं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण (सर्कुलेशन) और ट्रफ के प्रभाव से वीरवार को रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, लेकिन अब अगले दो दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26, 27 और 28 जून की दोपहर तक मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले करीब 15 दिनों में लगातार छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पूरे जून माह में केवल तीन दिन ही ऐसे रहे, जब तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौसम प्रणाली के आंशिक प्रभाव से वीरवार को एनसीआर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बादलों की आवाजाही रही। इस दौरान रोहतक में 3 मिमी, सोनीपत में 5 मिमी तथा गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में 1-1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ सकती है।


28 जून को दोपहर बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर करवट ले सकता है और कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बनेंगे। उन्होंने बताया कि मानसून के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी क्रम में 4 से 5 जुलाई तक हरियाणा में मानसून पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed