{"_id":"694cae87daa2dc00ae0f3803","slug":"cer-report-haryana-weather-news-fog-in-haryana-2025-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: उत्तरी जिलों में छाया कोहरा, बाकी हिस्सों में मौसम रहा साफ; अभी रात में और गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: उत्तरी जिलों में छाया कोहरा, बाकी हिस्सों में मौसम रहा साफ; अभी रात में और गिरेगा पारा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:55 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बुधवार को हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ। इन हवाओं ने प्रदेश पर छाए कोहरे की परत को साफ कर दिया। प्रदेश के सिर्फ उत्तरी तराई वाले क्षेत्रों कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के उत्तरी जिलों में बुधवार को कोहरा छाया रहा, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 10 से 12 किलोमीटर की गति से चली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने कोहरे को साफ कर दिया। अब आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, यमुनानगर में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री रहा जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बुधवार को हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ। इन हवाओं ने प्रदेश पर छाए कोहरे की परत को साफ कर दिया। प्रदेश के सिर्फ उत्तरी तराई वाले क्षेत्रों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर आदि में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। वहीं, बाकी जिलों में सुबह से शाम चमकदार धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि इन जिलों में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोहरे वाले क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में छाया रहा कोहरा
गुरुवार सुबह कुरुक्षेत्र में कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता शून्य से कम रही। सुबह छह बजे के बाद कोहरा इतना छा गया कि सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे। वहीं, नारनौल में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई। हालांकि नारनौल में मौसम साफ रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से ऊपर है। आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान में गिरावट आएगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे के संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जीद में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा।