सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana to enjoy pleasant weather until June 7 as four Western Disturbances become active in succession

मौसम का यू-टर्न: तपती गर्मी पर लगा ब्रेक, 7 जून तक सुहाना रहेगा हरियाणा; लगातार सक्रिय होंगे 4 पश्चिमी विक्षोभ

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 02 Jun 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

जून महीने में भी 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे ,साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर भी 2 -4 लो प्रेशर एरिया व डिप डिप्रेशन बनने की संभावना बन रही है जिसकी वजह से हरियाणा ,एनसीआर, दिल्ली में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Haryana to enjoy pleasant weather until June 7 as four Western Disturbances become active in succession
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जून महीने की शुरुआत कूल मौसम के साथ हुई। पिछले तीन दिन में हुई बारिश के चलते सोमवार को प्रदेशभर में तापमान सामान्य से कम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। जून के दूसरे पखवाड़े में गर्मी सहनी पड़ेगी।



महीने के दूसरे सप्ताह में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। तीन जुलाई को मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। 2 जून को रात्रि उसके बाद 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में 3-7 जून तक लगातार मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जून महीने में भी मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जून महीने में भी 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे ,साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर भी 2 -4 लो प्रेशर एरिया व डिप डिप्रेशन बनने की संभावना बन रही है जिसकी वजह से हरियाणा ,एनसीआर, दिल्ली में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


दूसरे पखवाड़े के पहले सप्ताह लगातार दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलने से उमसभरी गर्मी पड़ेगी। 19 जून को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और अरब सागर पर बने लो प्रेशर एरिया का असर राजस्थान तक पहुंचने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

सिरसा में दिन का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ में तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में भी सामान्य से 6.8 डिग्री म 32.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हिसार में दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।हिसार में रात्रि तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मई महीने में मौसम का मिजाज तीन बार बदला। मई महीने के पहले 14 दिन बारिश, आंधी के कारण तापमान सामान्य या इससे कम बना रहा। 15 मई से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। 15 से 25 मई तक भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसाया। मई महीने के आखिरी चार दिन में बारिश व धूल भरी आंधी के बाद फिर से मौसम ठंडा हो गया। इस साल मार्च, अप्रैल, मई तीनों महीनों में बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed