Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Employees Hold Meeting in Hansi Over Demands; Signature Campaign Across Haryana Until June 30
{"_id":"6a1e9443606206440507313f","slug":"video-employees-hold-meeting-in-hansi-over-demands-signature-campaign-across-haryana-until-june-30-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक, 30 जून तक पूरे हरियाणा में हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक, 30 जून तक पूरे हरियाणा में हस्ताक्षर अभियान
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रदेशभर में कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 18 महीने का लंबित भत्ता जारी करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरेंद्र यादव राज्य कोषाध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया कि 30 जून तक पूरे हरियाणा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यदि इस अवधि तक सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 30 जुलाई को जिला उपायुक्तों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
रवींद्र शर्मा जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ ने बताया कि बैठक में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की मांगों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि इस यूनियन ने 17 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करके ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 18 जुलाई को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करने का भी फैसला लिया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताने का काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।