{"_id":"6a1dcbbc69641e6c7c03bc7c","slug":"the-trust-of-allies-outweighs-the-distrust-of-opponents-narnaunds-vice-chairpersons-seat-is-secure-hisar-news-c-21-hsr1020-882671-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विरोधियों के अविश्वास पर अपनों का विश्वास भारी, नारनौंद की वाइस चेयरपर्सन की कुर्सी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विरोधियों के अविश्वास पर अपनों का विश्वास भारी, नारनौंद की वाइस चेयरपर्सन की कुर्सी सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौंद। नगरपालिका नारनौंद की वाइस चेयरपर्सन प्रिया रानी के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव को झटका लगा है। सोमवार को नगरपालिका के 16 में से 6 पार्षदों ने हांसी में उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात कर वाइस चेयरपर्सन के पक्ष में अपना हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र सौंपा। इस नए घटनाक्रम के बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है और प्रिया रानी की कुर्सी सुरक्षित नजर आ रही है।
कुछ दिन पूर्व विरोधी खेमे के पार्षदों ने वाइस चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की थी जिससे स्थानीय राजनीति गरमा गई थी। सोमवार को बदले समीकरणों के बीच 6 पार्षदों ने प्रशासन के समक्ष एकजुटता दिखाई। उपायुक्त को समर्थन पत्र सौंपने वालों में स्वयं वाइस चेयरपर्सन व वार्ड-4 की पार्षद प्रिया रानी, वार्ड-3 से नीलम जांगड़ा, वार्ड-1 से अनिल उर्फ गोलू, वार्ड-5 से सुखबीर सैनी, वार्ड-13 से देवेंद्र उर्फ गोलू व वार्ड-16 से अमित सैनी शामिल रहे। समर्थन देने वाले पार्षदों ने बताया कि उनका विश्वास वाइस चेयरपर्सन में पूरी तरह कायम है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात और भाजपा का साथ आने से मजबूत हुई स्थिति
प्रिया रानी की कुर्सी बचाने में उनके भाजपा से जुड़े होने और हालिया राजनीतिक संपर्कों को अहम माना जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट के बीच कुछ दिन पूर्व वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन और सरकार का हाथ वाइस चेयरपर्सन के साथ है। सोमवार को 6 पार्षदों के समर्थन ने इन चर्चाओं को और पुख्ता कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्तापक्ष से नजदीकी के कारण ही विरोधी खेमे के प्रयास कमजोर पड़े हैं।
विज्ञापन
Trending Videos