{"_id":"6a1dcab72f8237c7ab08fd27","slug":"police-nabbed-two-chain-snatching-accused-within-24-hours-hisar-news-c-21-hsr1005-882322-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में महिला के गले से सोने की चेन छीनने और आदमपुर में महिला का सोने का लॉकेट झपटने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू मॉडल टाउन मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर छीनी गई चेन भी बरामद कर ली।
सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे न्यू मॉडल टाउन निवासी द्रोपदी देवी के गले से एक युवक एक तोला वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सैशवान निवासी विकास के रूप में हुई है। उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
महिला से सोने का लॉकेट छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने महिला से सोने का लॉकेट छीनने के आरोपी राजस्थान के नागौर जिले के बड़ा बास निवासी मुरादखां को हिसार से गिरफ्तार किया है। डीएसपी प्रिया शर्मा ने बताया कि 19 मई को आरोपी ने आदमपुर निवासी महिला को फौजी होटल में बुलाकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया था। मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos