सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahila Chaupal to be constructed in village Milkpur at a cost of Rs 10.18 lakh

Hisar News: गांव मिलकपुर में 10.18 लाख की लागत से बनेगी महिला चौपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 01 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahila Chaupal to be constructed in village Milkpur at a cost of Rs 10.18 lakh
मिलकपुर में नारियल तोड़कर महिला चौपाल की नींव रखते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़। - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मिलकपुर में महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला चौपाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य 10 लाख 18 हजार रुपये की विधायक निधि से कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधिवत रूप से किया।
Trending Videos

विधायक ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इसी सोच के तहत गांव में महिला चौपाल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह चौपाल केवल एक भवन नहीं होगी बल्कि महिलाओं के संवाद, विचार-विमर्श, जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता का एक सशक्त केंद्र बनेगी। इससे महिलाओं को सामाजिक रूप से और अधिक संगठित एवं सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed