सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Interaction with traders, warning of action against throwing garbage in the open

Hisar News: व्यापारियों से संवाद, खुले में कचरा फेंकने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Interaction with traders, warning of action against throwing garbage in the open
विज्ञापन
हांसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत कभी भी सर्वे टीम आने की संभावना को देखते हुए शहर के अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एडीसी और डीएमसी लक्षित सरीन ने वीरवार सुबह कचरा उठाने वाली मशीनरी और अन्य व्यवस्थाएं जांचीं । वार्ड 9 व 10 में निरीक्षण कर बाजारों में व्यापारियों से सफाई संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली गई। डीएमसी ने चेताया कि कि पहले लोगों को खुले में कचरा फेंकने से रोकने के लिए समझाया जाएगा। न मानने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
Trending Videos

डीएमसी ने नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मई में सप्ताहवार अलग-अलग सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई। अधिकारियों ने सफाई में ढील बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और निरीक्षक को निर्देश दिए कि ठेकेदार के कर्मचारी निर्धारित कार्य सही ढंग से कर रहे हैं या नहीं, इसका निरीक्षण करें। तोशाम रोड पर नए डंपर और टिपर की जांच करते हुए एडीसी ने कहा कि सभी वाहन नियमों के अनुसार संचालित हों। टिपर ऊपर से ढके हों और प्रत्येक वाहन के साथ हेल्पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने घरों के बाहर रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित रफिड नंबर प्लेटों की जानकारी ली। यह प्रणाली यह ट्रैक करेगी कि किस घर से कचरा उठाया गया जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही पर पेनल्टी लगाई जा सकेगी।
दावा : डंपिंग स्टेशन का जल्दी निकलेगा हल

डंपिंग स्टेशन से जुड़े विवाद पर लक्षित सरीन ने कहा कि प्रशासन नागरिकों और संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर समाधान निकालेगा। उन्होंने जानकारी दी कि कचरा प्रसंस्करण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। साथ ही राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों के अनुरूप कचरे को निर्धारित स्थान पर भेजने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही सैनीपुरा क्षेत्र में पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) को हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है।
जागरूकता और जन भागीदारी से तस्वीर बदलने की तैयारी :

1 से 9 मई तक जन जागरूकता थीम के तहत घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को कचरा प्रबंधन के सही तरीकों के बारे में प्रेरित किया जाएगा। आवासीय क्षेत्रों, कॉलोनियों और सोसायटियों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे और आसपास के कचरा स्थलों और खुले डंपिंग क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। 11 से 16 मई तक जन भागीदारी थीम के तहत बाजार, मंडी और व्यावसायिक क्षेत्रों में गहन सफाई अभियान आयोजित किए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक कम करने और ''''प्लास्टिक लाओ, कपड़े का थैला ले जाओ'''' पहल को बढ़ावा दिया जाएगा।

हांसी जिले को नई सोच के साथ विकसित करने के लिए क्लीन हांसी अभियान शुरू किया गया है। एक महीने की सप्ताहवार एवं थीम आधारित कार्ययोजना लागू की गई है। इस दौरान प्लास्टिक उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन एक घंटे का क्लीन मार्केट ड्राइव आयोजित होगा। माय क्लीन सिटी स्टोरी अभियान के तहत नागरिकों को अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।- लक्षित सरीन, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed