सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials present at the national conference of Kajla Khap held at Jat Dharamshala in Hisar.

Hisar News: नशाखाेरी, मृत्युभोज, समगोत्र और समगांव विवाह पर पाबंदी के लिए उठी आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Officials present at the national conference of Kajla Khap held at Jat Dharamshala in Hisar.
विज्ञापन
हिसार। जाट धर्मशाला में रविवार को आयोजित काजला खाप के राष्ट्रीय सम्मेलन में नशाखाेरी, मृत्युभोज, हर्ष फायरिंग, समगोत्र और समगांव विवाह पर पाबंदी लगाने का संकल्प लिया गया। इस दौरा सफीदों (जींद) हलके के विधायक रामकुमार गौतम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने भाजपा से भी जाट समुदाय के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी के लिए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
Trending Videos

सम्मेलन में राष्ट्रीय संरक्षक धर्मबीर काजला और राष्ट्रीय अध्यक्ष कै. रामपाल काजला मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने एचपीएससी चेयरमैन के पद पर हरियाणा निवासी की नियुक्ति की मांग भी उठाई। किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ ट्रेड समझौते में विशेष ध्यान देने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को काजला गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में खाप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल काजला, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजवीर काजला, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष परमिंंद्र काजला, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष सचिन चौधरी व दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण काजला आदि मौजूद रहे।

नशे की रोकथाम के लिए चलेगी मुहिम :
काजला ने कहा कि नशे के कारण युवा दिशाहीन हो रहे हैं। इसके खिलाफ मुहिम चलाने की आवश्यकता है। नशे की रोकथाम के लिए काजला खाप की ओर से एक व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। सम्मेलन में मृत्युभोज, हर्ष फायरिंग, समगौत्र और समगांव विवाह पर पाबंदी लगाने के अलावा कन्या भ्रूण हत्या और अश्लील विज्ञापनों पर भी रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विचार किया गया। काजला ने दहेज प्रथा और जातिवाद को खत्म करने, रक्तदान, नेत्रदान व पौधरोपण जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed