सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SIT formed in Anil murder case: Mahendra Singh

अनिल हत्याकांड में एसआईटी का गठन: महेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
SIT formed in Anil murder case: Mahendra Singh
एसपी से मिलने के लिए जाते बसपा का प्रतिनिधिमंडल। साथ में अनिल के परिजन।
विज्ञापन
हिसार। गांव तलवंडी बादशाहपुर रोड पर 25 अप्रैल को ट्रक से कुचलकर अनिल की हत्या के मामले में बसपा नेता और अनिल के परिजन पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिले। इस दौरान उन्होंने एसपी को एक शिकायत भी सौंपी। मुलाकात के बाद बसपा नेताओं ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
Trending Videos

बसपा प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह धनिया ने कहा कि पुलिस हत्या की धारा हटाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश कर रही है। चश्मदीद गवाह राहुल ने एफआईआर में बंटी, रणदीप, सोमबीर और कर्ण पर अनिल की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी को बदलकर अन्य अधिकारी से जांच करवाई जाए और हत्या की धारा फिर से जोड़ी जाए। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र चौहान, संजय चौहान, जय सिंह पातन, मुकेश सभरवाल, अनिल चोपड़ा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed