सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The delegation met the SE and got assurance that there will be no shortage of drinking water.

Hisar News: एसई से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन-नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The delegation met the SE and got assurance that there will be no shortage of drinking water.
एचएसवीपी कार्यालय में एसई पवन कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपते पीएलए निवासी।
विज्ञापन
हिसार।
Trending Videos

पेयजल समस्या से जूझ रहे पीएलए निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के एसई पवन वर्मा से मुलाकात की। एसई ने सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया कि इस बार उन्हें पेयजल की कोई दिक्कत नहीं होगी।

प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही सेक्टर में पानी की भारी कमी हो जाती है और टेल (अंतिम छोर) तक सप्लाई नहीं पहुंच पाती। मजबूरी में लोग महंगे टैंकरों पर निर्भर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई ने समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक बूस्टिंग स्टेशन पर अतिरिक्त स्टोरेज टैंक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर में एक नया बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन चयनित करने का आदेश भी अधिकारियों को दिया गया। इस मौके पर जय भगवान नेहरा, श्याम सुंदर डूडेजा, राधा कृष्ण नारंग, सुभाष गढ़वाल एडवोकेट, योगेश मधु शर्मा, मनोज मेहता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

आजाद नगर में दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप, लोग मंगवा रहे टैंकर :

आजाद नगर जलघर में टैंक की सफाई के कारण दो दिन से पेयजल सप्लाई ठप रही। इससे पहले भी लोगों को दूषित पानी मिल चुका है। पेयजल न मिलने के कारण नागरिकों को मजबूरी में टैंकर मंगवाने पड़े। जगदीश पूनिया, सुनील शर्मा और रामरूप ने कहा कि गर्मी में टैंकों की सफाई का यह निर्णय गलत है और इसके लिए टैंकरों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग ने बताया कि टैंक की सफाई का काम पूरा हो गया है और शुक्रवार से पूरे एरिया में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed