{"_id":"69bf5c17fccc55a6700aa14c","slug":"weather-in-haryana-set-to-change-again-possibility-of-rain-and-strong-winds-fear-of-damage-to-wheat-crops-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मौसम में फिर आएगा बदलाव: बारिश व तेज हवाएं चलने की आशंका, गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मौसम में फिर आएगा बदलाव: बारिश व तेज हवाएं चलने की आशंका, गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों और पश्चिमी जिलों में तेज़ गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी तथा एक दो स्थानों पर छिट-पुट ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दो दिन लगातार बारिश के चलते वातावरण में नमी का स्तर सामान्य से अधिक हो गया। इसके चलते मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय घंटों कोहरा छाया रहा। धूप खिलने के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली। कोहरे के चलते हिसार में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक रही। शनिवार को एक नया पश्विम विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार- सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश व तेज हवाओं के चलने की आशंका है।
Trending Videos
हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 16 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। होली के दो सप्ताह बाद शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर होते हुए मौसम काफी हद तक साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बिखराव वाली बारिश और तेज़ गति से हवाएं चलने के आसार हैं। नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा में 22-23 मार्च के दौरान एक बार फिर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा।
हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों और पश्चिमी जिलों में तेज़ गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी तथा एक दो स्थानों पर छिट-पुट ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कहीं- कहीं आंशिक कोहरा देखने को मिलेगा। 25 मार्च और उसके बाद 28 मार्च को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम अधिक बारिश, ओलावृष्टि तथा तेज गति हवाएं चलने से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।