बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for removal of consultant-advisor intensifies, MDU issues strike ultimatum

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंसल्टेंट-एडवाइजर हटाने की मांग तेज, एमडीयू में हड़ताल का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of consultant-advisor intensifies, MDU issues strike ultimatum
13-कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते एमडीयू में गैर- ​शिक्षक कर्मचारी सं
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ की आम सभा बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधान सुरेश कौशिक ने की। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा हुई और कंसल्टेंट व एडवाइजर्स को हटाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
Trending Videos


बैठक में अनार सिंह को छुट्टी के दिन 31 मार्च को नियुक्ति दिए जाने को लेकर भी रजिस्ट्रार की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। कर्मचारियों ने इस मामले में पारदर्शिता की मांग की और निर्णय प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सुरेश कौशिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कंसल्टेंट और एडवाइजर्स को नहीं हटाया गया तो अगले सप्ताह सोमवार से विश्वविद्यालय में पूर्ण हड़ताल की जाएगी।

बैठक के अंत में कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत को गेट पर बुलाकर सौंपा। इस अवसर पर संघ के पूर्व प्रधान शांति लाल भी समर्थन में मौजूद रहे।

धरने को छात्र नेताओं का भी समर्थन मिला। एएमवीए छात्र नेता विक्रम डिमोलिया, प्रदीप देसवाल और सुनील सहारण ने कहा कि विश्वविद्यालय में पुनर्नियुक्ति नहीं होनी चाहिए और कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। बैठक में संघ के उपप्रधान प्रेम सिंह सजवान, महासचिव विजयपाल धनखड़, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहसचिव राजकुमार रंगा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय में नियुक्त कंसल्टेंट और एडवाइजर्स की कोई आवश्यकता नहीं है और इनके बिना भी संस्थान सुचारू रूप से कार्य कर सकता है। संघ ने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों से अनावश्यक वित्तीय भार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed