बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neha-Sakshi won in chess, Tarun-Abhishek won in carrom.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शतरंज में नेहा-साक्षी, कैरम में तरुण-अभिषेक ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Neha-Sakshi won in chess, Tarun-Abhishek won in carrom.
20-गौड़ ब्राह्मण ​शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कैरम खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. महाश्वेता ने किया।
Trending Videos

खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि बीएड के विद्यार्थी भविष्य में शिक्षक बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण के साथ गतिविधियां भी आवश्यक हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कैरम बोर्ड और शतरंज मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैरम बोर्ड (डबल) प्रतियोगिता में तरुण और अभिषेक की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आकाश और रवि दूसरे स्थान पर रहे। नर्मदा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में नेहा और साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूपाली दूसरे स्थान पर रहीं, रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ. सोन किरण, डॉ. रानी, निधि और राजेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. गीता रानी, डॉ. सविता शर्मा, पूनम अत्री, विनोद, पूनम, जगबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed