बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NMC is taking feedback from MBBS students of the state regarding the institute.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएमसी प्रदेश के एमबीबीएस छात्रों से ले रही संस्थान के प्रति फीडबैक

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
NMC is taking feedback from MBBS students of the state regarding the institute.
विज्ञापन
रोहतक। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की तरफ से हाल में प्रदेश के एमबीबीएस छात्रों के लिए ऐसा फीडबैक सिस्टम लाया गया है जो उन्हें शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों कमी, क्लिनिकल प्रशिक्षण, मरीजों के संपर्क, प्रयोगशालाओं, रैगिंग व कैंपस सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को सीधे रिपोर्ट करने की सुविधा देता है।
Trending Videos

यह फीडबैक केवल आंतरिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधार करने के उद्देश्यों से ली जा रही है। इसके माध्यम से चिकित्सा शिक्षा में लाए जा रहे बदलावों या सुधारों की भी समीक्षा की जा रही है। एनएमसी छात्रों की तरफ से सबमिट किए फीडबैक को गोपनीय रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के वर्ष 2020 बैच के एमबीबीएस छात्र डॉ. अक्षत मित्तल ने बताया कि एमबीबीएस छात्रों की शिकायतें दर्ज करने व फीडबैक साझा करने के लिए पहले से ही एक शिकायत पोर्टल मौजूद था। यह शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने व उनकी समस्याओं को हल करने में सक्षम नहीं था। इसके लिए एनएमसी की ओर से गूगल फार्म छात्रों को साझा किया गया है।
मेवात मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र डॉ. विनय ने बताया कि गूगल फाॅर्म में लैब, शिक्षा व्यवस्था आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं। करनाल मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस छात्र डॉ. यश शर्मा ने बताया कि गूगल फाॅर्म भरने के लिए लिंक नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द लिंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed