{"_id":"6a529ec2d999b749360d2bbe","slug":"another-accused-in-online-investment-fraud-racket-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-156553-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन निवेश ठगी गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन निवेश ठगी गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी सदस्य विशाल को गिरफ्तार किया है। विशाल राजस्थान के जोधपुर शहर, बिहारी लाल मंदिर के पास का निवासी है।
दनौदा खुर्द निवासी सुमित कुमार ने एफआईआर में बताया था कि साल 2026 में वह इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के संपर्क में आया। उसे एसएमसी रिसोर्स शेयरिंग ग्रुप और फिर ईक्श्यूलेसिव नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। वहां खुद को पंजीकृत विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।
झांसे में आकर सुमित ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में 16 लाख 40 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में रकम मांगने पर आरोपियों ने और पैसे जमा कराने की मांग की। इससे सुमित को साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने 24 अप्रैल को अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले हिमांशु (खरक कलां, भिवानी) और आशीष (उण, चरखी दादरी) को गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ में विशाल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।