{"_id":"6a529f96950bc5ceed0956d6","slug":"sewer-blockage-turns-bharat-nagar-street-into-a-pond-jind-news-c-199-1-jnd1013-156585-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीवर जाम होने से भारत नगर की गली बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीवर जाम होने से भारत नगर की गली बनी तालाब
विज्ञापन
गली में भरे गंदे पानी की समस्या को लेकर विरोध करते हुए मोहल्ले वाले02
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गोहाना रोड स्थित भारत नगर की गली नंबर-1 में सीवर जाम होने से पानी कई दिनों से गलियों में जमा है। इससे गली ने तालाब का रूप ले लिया है। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
दलबीर संधू ने बताया कि गली में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों और घरों के बाहर जमा पानी से मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
राजबीर सैनी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार आश्वासन दिए गए लेकिन सीवर की सफाई और पानी निकासी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
चंद्रपति ने कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए गली में आते हैं लेकिन अब लोगों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनीवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो गोहाना रोड पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदीप, सुमन, बलबीर, राजेश, रमेश आदि रहे।