सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to bring Law Courses under the Aided Category

Jind News: लॉ कोर्स को सहायता प्राप्त श्रेणी में लाने की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to bring Law Courses under the Aided Category
09जेएनडी03: डीएएसएफआई सदस्य कुलपति प्रो. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। आंबेडकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वीरवार को मुख्यमंत्री के नाम कुलपति प्रो.रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के लॉ विभाग को बजटेड एडेड कोर्स की श्रेणी में शामिल करने की मांग उठाई गई।
Trending Videos

डीएएसएफआई के प्रधान नरसी निंबरायन ने कहा कि वर्तमान में सेल्फ-फाइनेंस सिस्टम के कारण कानून की पढ़ाई बहुत महंगी है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्र इस शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसे एडेड कोर्स में बदलने से गरीब छात्रों को राहत मिलेगी और सभी को समान अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 50 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की ताकि विद्यार्थियों को संविधान और न्याय के मूल्यों की निरंतर प्रेरणा मिलती रहे। कुलपति ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अंकित सरोहा, दीपक टंडन, रविंद्र कालता, गौरव विजय और आशीष शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed