सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug Trafficker Arrested with 10.50 Grams of Heroin

Jind News: 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drug Trafficker Arrested with 10.50 Grams of Heroin
02जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टॉफ सफीदों ने 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुजीत उर्फ सूरजा को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos

सीआईए स्टॉफ सफीदों की टीम एक अप्रैल शाम को शहर के नया बस अड्डा के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुजीत उर्फ सूरजा नशीला पदार्थ बेचने का काम करता जो इस समय नए बस अड्डा के सामने जलेबी चौक पुल के नीचे किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत जलेबी चौक पुल के नीचे पहुंची तो वहां एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पॉलिथीन में 10.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed