फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Illegal mining in the state is receiving patronage: Surjewala

प्रदेश में अवैध खनन को संरक्षण मिल रहा : सुरजेवाला

Sun, 12 Jul 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in the state is receiving patronage: Surjewala
फोटो 3 नरवाना। जन अधिकार सम्मेलन में मौजूद रणदीप सिंह सुरजेवाला। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना(जींद)। कांग्रेस के जन अधिकार सम्मेलन में शनिवार को कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और अवैध खनन जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार और लूट के मॉडल पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खनन को संरक्षण मिल रहा है। इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यमुना नदी और अरावली क्षेत्र में अवैध खनन का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और अनियमितताओं ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने एचएसएससी, एचपीएससी और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों का उल्लेख किया। उन्होंने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में फीस बढ़ोतरी वापस लेने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि डीएपी और यूरिया की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर किसान परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। सुरजेवाला ने नरवाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा और उझाना ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मंटा को बधाई दी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed