फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind will witness a golden chapter in its railway history: Dr. Krishna

जींद रेलवे के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय का साक्षी बनेगा : डॉ. कृष्ण

Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jind will witness a golden chapter in its railway history: Dr. Krishna
फोटो 11जेएनडी21-पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबो​धित करत
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जींद भारतीय रेलवे के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा शनिवार को तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन श्री रागखेड़ा, कंडेला, जीतगढ़, कैरखेड़ी, अहिरका, बड़ौदी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों और शहरी क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ऊर्जा से संचालित ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी जिले में जोरों पर है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ आम नागरिक भी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed