फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Many market associations joined the trade board in one month

Jind News: व्यापार मंडल से एक माह में जुड़ी कई मार्केट एसोसिएशन

Fri, 24 Jul 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Many market associations joined the trade board in one month
23जेएनडी18: व्यापार मंडल से जुड़ी रुपया चौक एसोसिएशन। स्रोत : व्यापारी
जींद। व्यापार मंडल जींद के पुनर्गठन के एक माह में शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों में संगठन बनाने और व्यापार मंडल से जुड़ने की नई पहल शुरू हुई है। व्यापारियों के हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे महाबीर कंप्यूटर को प्रधान और कृष्ण लखीना को महासचिव बनाया गया है। व्यापार मंडल के प्रयासों से रुपया चौक मार्केट एसोसिएशन, प्लाईवुड विक्रेता एसोसिएशन, टाइल्स-मार्बल-पत्थर विक्रेता एसोसिएशन, जनता बाजार-इंदिरा बाजार, पुराना बस स्टैंड मार्केट, झांझ गेट मार्केट, ज्वैलर्स एसोसिएशन, पुरानी अनाज मंडी लोहा विक्रेता एसोसिएशन और रेडीमेड एसोसिएशन सहित कई संगठन गठित होकर मंडल से जुड़े हैं। इन संगठनों में रुपया चौक मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज मिगलानी व संरक्षक सुशील जैन, प्लाईवुड एसोसिएशन के प्रधान सुनील आहूजा व संरक्षक सुरेंद्र सहगल, टाइल्स-मार्बल एसोसिएशन के प्रधान संजीव मित्तल व महासचिव जैशी चावला, जनता बाजार-इंदिरा बाजार के प्रधान सुरेश गर्ग, पुराना बस स्टैंड एसोसिएशन के प्रधान सुशील गुप्ता व संरक्षक अतुल चौहान, झांझ गेट मार्केट के प्रधान राजू गुम्बर, लोहा विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान सचिन गर्ग व महासचिव गौरव सिंगला तथा रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान अनिल राणा बनाए गए हैं। प्रधान महाबीर कंप्यूटर और महासचिव कृष्ण लखीना ने कहा कि प्रयास है कि शहर का हर छोटा-बड़ा दुकानदार संगठन से जुड़े। महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि उन्होंने करीब 35 वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed