जुलाना। कस्बे के एसजी कॉलेज की छात्राओं ने बीएड की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज की अध्यक्ष राजकला देवी ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में आशना ने 538 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रेरणा ने 527 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता, अंजलि और ज्योति ने 525-525 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में वंदना ने 1183 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीतू ने 1169 अंक लेकर दूसरा तथा यशिका ने 1162 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज की अध्यक्ष राजकला देवी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का लक्ष्य रखा गया है।