फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opportunity to apply for undergraduate admission in colleges until today.

Jind News: कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए आज तक आवेदन का अवसर

Sun, 12 Jul 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to apply for undergraduate admission in colleges until today.
फोटो 11जेएनडी20-शिरोम​णि श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कॉलेज में आवेदनों की जांच करते स्टाफ सदस्य। स्
जींद। स्नातक (यूजी) में दाखिले के लिए 12 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कॉलेज में अब तक 13 संकायों में कुल 2996 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन 18 जुलाई तक दाखिला समिति के माध्यम से विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन करेगा। यदि किसी विद्यार्थी की लॉगिन आईडी में कोई त्रुटि होगी, तो उसे भी ठीक किया जाएगा। इसके बाद, 20 जुलाई को पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई को प्रकाशित होगी। इसके बाद, 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। यदि पहली मेरिट सूची के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बीए कला संकाय में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा
कॉलेज में बीए कला संकाय में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा है। यहां 600 सीटों के मुकाबले 1587 आवेदन आए हैं। बीसीए की 120 सीटों पर 439, बीकॉम की 220 सीटों पर 288, बीबीए की 40 सीटों पर 188 आवेदन मिले हैं। बीएससी लाइफ साइंस की 170 सीटों पर 345 और बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों पर 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यदि दूसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो चार अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग पांच अगस्त को दोबारा पोर्टल खोलेगा, जिसमें नए पंजीकरण और पहले किए गए आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद भी सीटें बचने पर 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़ने वाले विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।


विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए केवल आज का दिन बचा है। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। --डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed