फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers were made aware about malaria.

Jind News: ग्रामीणों को मलेरिया के खिलाफ जागरूक किया

Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about malaria.
फोटो 14जेएनडी08-खापड़ गांव में रक्त का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग टीम कर्मी। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को खापड़ में रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। अध्यक्षता एमपीएचएस जगदेवन ने की।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मलेरिया के खिलाफ जागरूक किया। बचाव और उपचार की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि सर्दी और कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी होना, बुखार उतरते समय अधिक पसीना आना तथा एक दिन छोड़कर या तीसरे दिन बुखार आना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं।

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर जांच करवाकर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेना चाहिए। मलेरिया की दवा खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सकीय सलाह के उपचार नहीं दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर गुरदेव, नीरज, सुनील, बिजेंद्र, सुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed