{"_id":"69b8659adaf50382aa02d670","slug":"10th-class-student-raped-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-866371-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को उसके पड़ोसी ने काम के बहाने अपने घर बुलाया और वहां उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध पर आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता को डराया-धमकाया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी लड़की ने परिजनों को पूरी वारदात बताई। शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 11 मार्च को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही आरोपी कुणाल उसके पास आया और जरूरी काम है, थोड़ी देर के लिए घर आ जाओ कहकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां बंद कमरे में आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।
चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने उसे गला दबाकर धमकाया और कहा कि किसी को एक शब्द भी बताया तो तेरी और तेरे परिवार की जान ले लूंगा। घंटों बाद घर लौटी लड़की की डरी हुई आंखें और कांपते होंठ देखकर परिजन हैरान रह गए। पूछताछ पर लड़की फूट-फूटकर रोने लगी और सारी घटना बयां कर दी। भाई ने राजौंद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता ने बताया मेरी छोटी बहन पढ़ाई में होशियार है, लेकिन इस घटना ने उसे तोड़ दिया। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राजौंद थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया, शिकायत मिलते ही पॉक्सो एक्ट की धारा 6, बलात्कार की धारा 376 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपी कुणाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है लेकिन गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos