सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Consumers should activate 22,779 PNG connections

Kaithal News: 22,779 पीएनजी कनेक्शन चालू करवाएं उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Consumers should activate 22,779 PNG connections
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने शहरी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की फिटिंग पूरी हो चुकी है, वे अपनी सिक्योरिटी फीस जमा कर कनेक्शन को चालू करवाएं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 22,779 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगने के बावजूद गैस का उपयोग शुरू नहीं हुआ है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा जिले में अब तक 33,396 घरेलू कनेक्शनों की फिटिंग की जा चुकी है। इनमें से केवल 10,617 कनेक्शन ही सक्रिय हैं। 22 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने मीटर तो लगवाया लेकिन गैस का उपयोग नहीं कर रहे हैं। विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए इनसे सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएनजी गैस एलपीजी की तुलना में अधिक किफायती और सुरक्षित है। पीएनजी की कीमत लगभग 56.70 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि एलपीजी की कीमत करीब 65.30 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा पीएनजी की सप्लाई 24 घंटे निरंतर उपलब्ध रहती है, जिससे सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती।

एलपीजी सप्लाई चरणबद्ध हो सकती है बंद : उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार जिन घरों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी सप्लाई को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सकता है।

प्रशासन ने आमजन से नियमों का पालन करने और जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन शुरू करवाने का अनुरोध किया है। पीएनजी कनेक्शन से संबंधित किसी भी जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7428348899 और 7428347799 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed