{"_id":"69b862e29d26cac8ed0c2f82","slug":"cylinder-is-available-after-three-days-on-raw-slip-kaithal-news-c-18-1-knl1004-866358-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कच्ची पर्ची पर तीन दिन बाद मिल रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कच्ची पर्ची पर तीन दिन बाद मिल रहा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में गैस सिलिंडरों की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। हालत यह है कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद उपभोक्ताओं को एजेंसी पर पहुंचकर कच्ची पर्ची लेनी पड़ रही है। इसके बाद भी घरेलू गैस सिलिंडर मिलने में करीब तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद उन्हें कतारों में लगना पड़ रहा है। कर्मचारी उपभोक्ताओं को कच्ची पर्ची थमा देते हैं और तीन दिन बाद सिलिंडर देने की बात कहते हैं। इससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
शहर के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की कमी के कारण घरों में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। कई लोग मजबूरी में महंगे दामों पर बाहर से सिलिंडर खरीदने को विवश हैं। वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत भी पूरी तरह दूर नहीं हुई है। होटल, ढाबा और छोटे कारोबारी गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं।
दूसरी ओर एजेंसी संचालकों का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई जल्द सामान्य होने की उम्मीद है और बुकिंग भी शीघ्र शुरू की जा सकती है।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य करवाई जाए और ऑनलाइन बुकिंग के बाद पर्ची सिस्टम को खत्म कर उपभोक्ताओं को सीधे सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
श्री रैदास तख्त परिसर में लगा अस्थायी वितरण केंद्र
कलायत। गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंडेन गैस एजेंसी ने सोमवार को सराहनीय पहल करते हुए अस्थायी गैस वितरण केंद्र स्थापित किया। वार्ड नंबर एक स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में बनाए गए इस केंद्र से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिली। पार्षद कुमारी रेणू धानियां, विनोद जेष्ठ, संजय सिंगला, रवींद्र निर्मल बंटी, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, अमित वाल्मीकि, राजेश बेदी और प्रवीण कांसल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गैस एजेंसी से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया था। इसके बाद एजेंसी की ओर से त्वरित कदम उठाते हुए अस्थायी वितरण केंद्र शुरू किया गया। सोमवार सुबह एजेंसी की टीम गैस सिलिंडर लेकर श्री रैदास तख्त परिसर पहुंची और उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से सिलिंडरों का वितरण किया गया। संवाद
केंद्र पर अव्यवस्था न हो इसके लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगवाई गई और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया था। पूरी प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी की टीम लगातार सक्रिय रही।
भीड़ और यातायात समस्या को देखते हुए लिया फैसला
रेलवे रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त गैस वितरण केंद्र स्थापित किया गया। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में भी उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trending Videos