{"_id":"69d56c1bf8297b770402d78b","slug":"direct-bus-service-started-for-amritsar-and-shimla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881918-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमृतसर और शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमृतसर और शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैथल से अमृतसर और शिमला के लिए सीधी बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से अब यात्रियों को बिना बस बदले अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
कैथल से शिमला के लिए बस सुबह 6 बजे रवाना होगी, जो निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9:42 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद बस शिमला के लिए आगे प्रस्थान करेगी।
वापसी में यह बस दोपहर 2:42 बजे शिमला से चलेगी और उसी मार्ग से होते हुए कैथल पहुंचेगी। इस सेवा से हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
इसी प्रकार अमृतसर के लिए भी कैथल से सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सुबह 9:20 बजे कैथल से रवाना होगी। यह बस जींद के सफीदों से सुबह 7 बजे चलकर कैथल पहुंचेगी। इसके बाद यह अमृतसर के लिए रवाना होगी। इस बीच असंध में इसका स्टापेज 7:30 बजे, चीका में 10:20 बजे और पटियाला में 11:33 बजे होगा। शाम 7:57 बजे जालंधर पहुंचेगी, इसके बाद अमृतसर के लिए रवाना होगी। वापसी में बस अगले दिन सुबह 6 बजे अमृतसर से रवाना होगी। सुबह 7:57 बजे जालंधर,
दोपहर 12:30 बजे चीका और फिर कैथल पहुंचकर दोपहर 3 बजे सफीदों के लिए रवाना होगी।
यात्रियों को सीधा लाभ : इन दोनों बस सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें बीच में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। साथ ही रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इन बस सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है। विभाग का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। -विपुल कुमार, प्रबंधक-रोडवेज यातायात
Trending Videos