सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doctors on strike... Patients who came for ultrasound returned disappointedDoctors on strike... Patients who came for ultrasound returned disappointed

Kaithal News: डॉक्टर हड़ताल पर... मायूस होकर लौटे अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike... Patients who came for ultrasound returned disappointedDoctors on strike... Patients who came for ultrasound returned disappointed
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। डॉक्टरों की दूसरे दिन की हड़ताल का सीधा असर मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की सेवाओं पर देखने को मिला। विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते अस्पताल में एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जबकि सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन करीब 20 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।

अल्ट्रासाउंड कक्ष पर पहुंचे मरीजों को जब डॉक्टर नहीं मिले तो उन्होंने स्टाफ से जानकारी ली। स्टाफ की ओर से बताया गया कि आज डॉक्टर छुट्टी पर हैं। जब मरीजों ने पूछा कि डॉक्टर अगले दिन आएंगे या नहीं, तो स्टाफ ने असमर्थता जताते हुए कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के करीब 42 डॉक्टर हड़ताल पर रहे, जिसके चलते ओपीडी, ऑपरेशन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया। पहले दिन की तरह मंगलवार को भी करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का उपचार करवाया गया। वहीं, इमरजेंसी सेवाएं और जरूरी ऑपरेशन रोजाना की तरह किए गए। अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से जारी रखने का बंदोबस्त किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान करनाल के से डॉक्टर बुलाए गए थे।

स्टाफ ने अल्ट्रासाउंड करने से मना किया

अल्ट्रासाउंड कक्ष में स्टाफ ने जांच से मना कर दिया कहा कि कल आना। बोले- आज डॉक्टर छुट्टी पर हैं। मरीज की स्थिति गंभीर है, इसलिए उन्हें निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा। -जोगिंद्र

खरक पांडवा निवासी

बच्चे का नहीं हो सका अल्ट्रासाउंड

अपने बच्चे का अल्ट्रासाउंड करवाने आया था। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते अल्ट्रासाउंड संभव नहीं हो सका। मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। - अरविंद, अर्जुन नगर

पत्नी दर्द से परेशान नहीं हो सकी जांच

पत्नी के पेट में पथरी है और दर्द हो रहा है। उसे अल्ट्रासाउंड के लिए लेकर आए थे, लेकिन स्टाफ ने डॉक्टर के छुट्टी पर होने की बात कहकर टाल दिया। सुविधा मिलेगी या नहीं, यह भी नहीं बताया। -दलबीर सिंह, छातर


आगे भी चलेगी हड़ताल डॉ. ललित

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. ललित जांगड़ा ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। दो दिन के बाद हड़ताल आगे भी चलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसएमओ की सीधी भर्ती रोकने संबंधी संशोधन पर तो सहमति जताई थी, लेकिन संशोधित एसीपी संरचना की अधिसूचना को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। डॉक्टरों की दो प्रमुख मांगों में से केवल एक को ही स्वीकार किया गया, जिसके चलते हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed