सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Final publication of ward wise voter lists

Kaithal News: वार्डवार मतदाता सूचियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Final publication of ward wise voter lists
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत जिला कैथल की ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपराजिता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आम चुनाव/उप-चुनाव 2026 के मद्देनजर वार्डवार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 2 मार्च 2026 को किया गया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का नियमानुसार निपटान किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों द्वारा आवश्यक रिपोर्ट तैयार की गई। इसके उपरांत 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब इन अंतिम सूचियों के आधार पर ही आगामी पंचायत चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed