सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four arrested, 34 bottles of liquor and 150 litres of liquor recovered

Kaithal News: चार काबू, 34 बोतल शराब व 150 लीटर लाहन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, 34 bottles of liquor and 150 litres of liquor recovered
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 बोतल देसी शराब और 150 लीटर लाहन बरामद किया है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, पहले मामले में थाना कलायत पुलिस के एचसी दिनेश कुमार की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव कैलरम निवासी रामकिशन की बैठक पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रामकिशन को काबू कर उसके कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि वह यह शराब पाई गेट, पूंडरी निवासी गगन से लेकर आया था, जिसके बाद पुलिस ने गगन को भी गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस के एसआई विक्रम सिंह की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कलायत-खेड़ी लाम्बा रोड स्थित खेत में बने कोठे पर छापा मारा। यहां आरोपी मक्खन सिंह निवासी खेड़ी लाम्बा को अवैध शराब भट्टी चलाते हुए पकड़ा गया। मौके से चलती भट्टी, 5 बोतल अवैध शराब, 150 लीटर लाहन और भट्टी संचालन में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

तीसरे मामले में थाना सदर पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव कुतुबपुर बस अड्डा पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक सवार संदिग्ध प्रवीन निवासी कुतुबपुर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से प्लास्टिक कट्टे में 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लाडवा। नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो आरोपियों को कस्बे की संगम मार्केट में स्थित एक कपड़ों के शोरूम से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से शोरूम के कपड़ों के बीच में छिपाई 253 ग्राम अफीम भी बरामद की है। कस्बा निवासी आरोपी धीरज शोरूम में कपड़ों के बीच में अफीम छुपा कर रखता था और नशेड़ियों को बेचता था। पुलिस ने मामले की आगे की जांच करते हुए अफीम मंगवाने वाले बपदा गांव रहने वाले आरोपी अंकित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद









दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसेज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed