Kaithal News: कूड़ा उठान, लाइब्रेरी और स्टेडियम प्राथमिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। सनौली खुर्द के ग्रामीणों ने वीरवार को अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में सफाई, पानी निकासी और शिक्षा के साथ खेल सुविधाओं की मांग उठाई। उन्होंने गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के साथ गांव की पंचायती जमीन व तालाबों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। युवाओं के लिए लाइब्रेरी और स्टेडियम निर्माण की बात भी रखी।
ग्राम पंचायत सरपंच संजय त्यागी के कार्यालय में आयोजित अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में सरपंच संजय त्यागी, जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल और बीडीपीओ प्रतिनिधि ग्राम सचिव जितेंद्र विशेष रूप से मौजूद रहे। करीब एक घंटे चली चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विस्तार से रखे।
सरपंच ने गिनाए विकास कार्य
ग्राम पंचायत सरपंच संजय त्यागी ने बताया कि गांव में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए तीन तालाबों की खोदाई कराई गई है। इसके अलावा दो प्रमुख नालों का निर्माण कराया गया है, जबकि एक नाले का निर्माण कार्य अभी जारी है। इसके लिए लगभग साढ़े 10 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि गांव के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत की मांग पर गांव में लाइब्रेरी की भी मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए ग्राम सचिवालय में स्थान निर्धारित कर दिया गया है। पंचायत की जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सफाई, स्टेडियम और स्कूल की उठी मांग
जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने कहा कि गांव का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के युवा सेना, पुलिस और खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला परिषद की बैठक में गांव की समस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे।
ग्राम सचिव जितेंद्र ने बताया कि गांव में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और रिक्शों की संख्या भी बढ़ाने की योजना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कूड़ा खुले में या सड़क किनारे न फेंकें, क्योंकि स्वच्छता सामूहिक प्रयास से ही संभव है। गांव में डंपिंग स्टेशन भी बनाया गया है।
ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
गांव में नाले का निर्माण कार्य डेढ़ साल से अधर में लटका हुआ है, जिससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। -पवन प्रजापत
सफाईकर्मी काम नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार ग्राम पंचायत सरपंच को मिलना चाहिए। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। -मोनू नंबरदार
गांव में नाली और नालों की सफाई नहीं हो पाती है। कूड़ा उठान और सार्वजनिक बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जबकि गांव पानीपत-हरिद्वार रोड पर स्थित है। -दीपक बजाज
गांव में स्टेडियम नहीं होने से युवाओं को सड़क किनारे अभ्यास करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गांव में स्टेडियम का होना बहुत जरूरी है। -कालू गाबा
गांव में कूड़ा उठान की व्यवस्था बेहतर नहीं है। ग्रामीण कूड़ा तालाब या सड़क किनारे डालने को मजबूर हैं। इससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। -रमेश त्यागी
सरकारी स्कूल में बीडीपीओ कार्यालय बनने के बाद दूसरा स्कूल नहीं बन पाया, जिससे बच्चों को दूर पढ़ने जाना पड़ता है या निजी स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता है। -रामकुमार
प्रवासी लोग रह रहे हैं। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं है। पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। पुलिस को सभी किरायेदारों की वेरिफिकेशन करनी चाहिए। -पंच सागर
गांव में पर्याप्त सफाईकर्मी नहीं हैं। ऐसे में गांव का पूरा कूड़ा नहीं उठ पाता। इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। इनका मानदेय सीधे बैंक खाते में जाता है। ऐसे में ग्राम पंचायत सरपंच की भी सुनवाई नहीं की जाती। -गुरमेल
गांव में केवल चार सफाईकर्मी लगाए गए हैं जबकि गांव की आबादी 10 हजार से अधिक है। इसके साथ ट्रैक्टर-ट्राली की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। -राधेश्याम

चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण, सरपंच संजय त्यागी और जिला परिषद प्रतिनिधि विपिल पांचाल।