{"_id":"6a345f5bf086f59c4a029190","slug":"iti-trade-options-can-be-selected-in-the-second-phase-kaithal-news-c-18-1-knl1004-931219-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : दूसरे चरण में भर सकेंगे ट्रेड का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : दूसरे चरण में भर सकेंगे ट्रेड का विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। तिथि बढ़ने से जहां विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिला है, वहीं आईटीआई प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। प्रदेश के 372 आईटीआई संस्थानों में अब तक करीब 59,896 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस बार प्रवेश प्रक्रिया में हुए बदलाव के कारण विद्यार्थी असमंजस में हैं। फिलहाल आवेदन के दौरान ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कई अभ्यर्थी आवेदन करने से कतरा रहे हैं। आवेदन की धीमी गति को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।
पहले आवेदन, फिर होगा ट्रेड चयन : डीजीटी (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग) द्वारा आईटीआई के लिए लागू नई व्यवस्था के तहत पहले चरण में केवल पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में विद्यार्थियों को ट्रेड चयन का अवसर दिया जाएगा। फिलहाल ट्रेड विकल्प भरने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इससे पहले जिन विद्यार्थियों ने आवेदन के साथ अपनी पसंदीदा ट्रेड का चयन कर लिया था, उनका विकल्प भी निरस्त माना जाएगा। अब सभी अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक केवल आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग अलग से समय देकर ट्रेड चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
ट्रेड मैपिंग के लिए किया गया बदलाव : विभाग के अनुसार यह बदलाव प्रदेश और देशभर की आईटीआई में संचालित ट्रेडों की मैपिंग के उद्देश्य से किया गया है। इसके लिए विभिन्न राज्यों के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों से उनके संस्थानों में संचालित ट्रेडों का विस्तृत विवरण मांगा गया है। संवाद
जिले की नौ राजकीय आईटीआई में 1724 सीटें
जिले में संचालित नौ राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 1724 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इनमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई सबसे बड़ा संस्थान है, जहां 780 सीटों पर प्रवेश होना है।
संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां विद्यार्थी निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्जन
आईटीआई की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले आवेदन में पसंद की ट्रेड भरी जा रही थी। अब इस पर रोक लगा दी गई है। नए नियम के तहत अब केवल पंजीकरण किया जाएगा जबकि ट्रेड चयन का मौका पंजीकरण के बाद दूसरे चरण में मिलेगा।
- राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।