{"_id":"6a346052110fb4416d07cada","slug":"several-officers-and-employees-found-absent-at-the-district-secretariat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-931228-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला सचिवालय में कई अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला सचिवालय में कई अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी लेटलतीफ पाए गए, जबकि 15 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में अंकित कर उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने सुबह करीब 9 बजे मैदानी तल से निरीक्षण शुरू किया और इसके बाद प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ और पांचवें तल तक विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालयों में उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और ड्यूटी समय पर मौजूद न रहने वालों के नामों को चिह्नित किया।
रजिस्टर लेकर की गहन जांच : निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वयं उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ लेकर विभिन्न विभागों की हाजिरी जांचते रहे। गैरहाजिर पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम रजिस्टर में अंडरलाइन किए गए। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया और कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
सख्त कार्रवाई के संकेत : उपायुक्त ने कहा कि समय की पाबंदी का पालन करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यालयों में आते हैं, ऐसे में कर्मचारियों का अनुपस्थित रहना या देरी से आना जनता में गलत संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लेटलतीफी और बिना सूचना अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला सचिवालय के निरीक्षण में कई अधिकारी देरी से आते मिले और कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।