{"_id":"6a345f8cb2cee576760e9c33","slug":"i-pledge-that-i-will-not-consume-intoxicants-myself-nor-will-i-allow-anyone-else-to-do-so-kaithal-news-c-18-1-knl1004-931221-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मैं शपथ लेता हूं कि खुद और किसी को नशा नहीं करने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मैं शपथ लेता हूं कि खुद और किसी को नशा नहीं करने दूंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने और नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ट ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध को भी बढ़ावा मिलता है।