{"_id":"699cd15b5ad55a595901ddcb","slug":"girl-students-showed-talent-and-active-participation-in-mukand-entrepreneur-fair-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145515-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं ने मुकंद उद्यमी मेले में दिखाई प्रतिभा और सक्रिय सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं ने मुकंद उद्यमी मेले में दिखाई प्रतिभा और सक्रिय सहभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में बीसीए की छात्राओं ने सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रादौर में आयोजित मुकंद उद्यमी मेले में सक्रिय भागीदारी की। इनमें रिधि प्रथम वर्ष, सिधि द्वितीय वर्ष, रिमझिम द्वितीय वर्ष और वाणिज्य स्नातक की तृतीय वर्ष की छात्राओें तमन्ना, मुस्कान एवं खुशी शामिल रहीं।
मेले का थीम बड़ा सोचो, समझदारी से आरंभ करो और तीव्र गति से प्रगति करो रखा गया था। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रांगण में उपहार केंद्र, खाद्य केंद्र और खेल केंद्र सहित विभिन्न आकर्षक केंद्र लगाए गए। महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पाद और विशेष उपहार पैकों का प्रदर्शन कर अपनी सृजनात्मकता, प्रबंधन क्षमता और विपणन दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया। छात्राओं ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि उल्लेखनीय लाभ अर्जित कर अपने व्यावसायिक कौशल को भी सिद्ध किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं के उत्साह और सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को सक्रिय सहभागिता और सफलता के लिए बधाई दी। मौके पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. रितु गुप्ता, प्रो. सोनिया, अनीता गुप्ता और प्रो. रितिका भी उपस्थित रही। संवाद
Trending Videos