सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three litterateurs from the district attended the North Regional meeting

Kaithal News: उत्तर क्षेत्रीय बैठक मेंं शामिल हुए जिले के तीन साहित्यकार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Feb 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Three litterateurs from the district attended the North Regional meeting
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई के तीन परिषदों डाॅ़ तेजिंद्र, सतपाल पराशर आनंद और सतबीर सिंह जागलान ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से कुरुक्षेत्र के विद्या भारती गीता निकेतन शिक्षा संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय उत्तर क्षेत्र प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। इकाई-अध्यक्ष डाॅ़ तेजिंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पंजाब प्रांत के साठ प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित थे। कार्यक्रम-स्थल पर पहुंचने पर डाॅ़ तेजिंद्र, सतपाल पराशर और सतबीर सिंह जागलान का स्वागत किया गया। आयोजन में परिषद् की राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रो़ नीलम राठी, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ़ पवनपुत्र बादल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने व्याख्यान प्रस्तुत किए और विभिन्न प्रदेशों से आये प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया। इकाई प्रभारी प्रांत महामंत्री डाॅ़ जगदीप शर्मा राही ने इकाई कैथल का सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान परिषद् कैथल के जिला महामंत्री सतपाल पराशर ने परिषद्-गीत गाया। इकाई महामंत्री सतपाल पराशर आनंद ने अपनी हरियाणवी पुस्तक मन के मणके, प्रांत हरियाणा के कोषाध्यक्ष हरींद्र यादव और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी साहित्यकार के़ डी़ हिमाचली को भेंट की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed