सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana's budget will give a new direction to the state's development: Chhabra

हरियाणा का बजट, प्रदेश के विकास को देगा नई दिशा : छाबड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana's budget will give a new direction to the state's development: Chhabra
अमरजीत छाबड़ा, प्रदेशाध्यक्ष राइस मिलर्स एसोसिएशन हरियाणा
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा है कि नायब सरकार कि ओर से पेश किया जाने वाला बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित होगा। अब तक का सबसे बड़ा दो लाख 25 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक, विकासकारी व लाभकारी बजट पेश होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Trending Videos

पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि बजट में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य करते हुए संतुलित और समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है। हरियाणा के हर जिले में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। नायब सरकार जनहित में किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है। अमरजीत छाबड़ा ने विशेष रूप से आगामी गेहूं खरीद सीजन का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में पारदर्शी और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed