सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Punjabi Seva Sadan distributed ration

Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Seva Sadan distributed ration
जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करते पंजाबी सेवा सदन के सदस्य ।
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर माह की तरह आज भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया जो कि हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है।
Trending Videos

परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह की राशन सेवा संस्था के संरक्षक सुधीर मेहता ने अपने पिता स्व. लछमन दास मेहता की पुण्य स्मृति में दी। उन्होंने बताया कि संस्था जहां गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है। वहीं देश हित में व प्रशासन के सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका में रहती है उन्होंने आगे बताया कि संस्था को किसी भी रूप में मिली आर्थिक सहायता को जनकल्याण व जरूरतमंद लोगों की सेवा, सहायता में खर्च कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी सेवा सदन के रखरखाव के लिए मरम्मत व साफ सफाई का कार्य भी चलता रहता है। प्रधान ने आगे बताया कि सदन परिसर में बने कंप्यूटर केंद्र का नया सत्र इसी मार्च माह में शुरू होने जा रहा है। कंप्यूटर कोर्स करने के इच्छुक पंजाबी सेवा सदन में संपर्क कर सकते हैं। सभी कोर्स मुफ्त करवाए जाते हैं। प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मिल यूनियन के प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी सतीश सोनी स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे ईगल क्लब के प्रधान अरविंद चावला विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। संस्था के महासचिव संदीप मलिक ने बताया कि पंजाबी सेवा सदन के सुंदरीकरण के लिए मुख्य द्वार का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। मुख्यद्वार की खूबसूरती देखने लायक होगी। राशन सेवा संयोजक चंद्र शेखर नरूला व मुख्य संरक्षक इंद्र जीत सरदाना ने राशन सेवा में सहयोग करने पर सदस्यों का धन्यवाद किया। आज संस्था के वरिष्ठ सदस्य मोहिंद्र पपनेजा ने बेटे की शादी की खुशी में सभी सदस्यों का मुंह मीठा करवाया।



इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मेहता,तुलसी दास सचदेवा,रमेश सचदेवा, कवल तनेजा,अशोक आर्य,ललित नरूला,मोहिंद्र पपनेजा,अमरजीत छाबड़ा,सुभाष कथूरिया,सुरेश ऐलावादी,सतीश चावला,धन सचदेवा, नरेंद्र निझावन,अनिल टक्कर, डॉ. पवन थरेजा,मदन कटारिया, राजिंद्र आहूजा,गुलशन चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed