सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Progressive farmers of the district, Pooja Devi and Pradeep Kumar were honored.

Kaithal News: जिले के प्रगतिशील किसान पूजा देवी और प्रदीप कुमार को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Progressive farmers of the district, Pooja Devi and Pradeep Kumar were honored.
विज्ञापन
कैथल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से कुरुक्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय कृषि विकास मेले में जिले के दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले किसानों में गांव बाता निवासी पूजा देवी व गांव जसवंती निवासी प्रदीप कुमार है। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि गत 28 फरवरी को मेल के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिले के प्रगतिशील महिला किसान पूजा देवी को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सम्मानित किया गया। मेले के समापन अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा की ओर से प्रदीप कुमार को प्राकृतिक खेती के लिए सम्मानित किया गया। दोनों किसान पिछले 8 वर्षों से प्राकृतिक खेती द्वारा गेहूं, सरसों एवं चारे वाली फसल उगाकर अच्छी आमदनी कमा रहे है। जिले के दोनों किसानों को पहले भी कृषि विभाग, बागवानी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed